रिम्स में 475 रुपये में होगी आर्थराइटिस जांच, निजी लैब में खर्च 4,500 रुपये

RIMS Ranchi में अब HLA-B27 की जांच मात्र 475 रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी लैब में इसका खर्च 4,500 रुपये तक आ सकता है. यह जांच गठिया, जोड़ों में दर्द और शरीर में जकड़न जैसी समस्याओं की पहचान में सहायक है.

HLA-B27 Test at RIMS Ranchi : शरीर में जकड़न, जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस और खून के प्रवाह में रुकावट की समस्या वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. रिम्स के लैब मेडिसिन में एचएलए- बी27 की जांच तीन महीने पहले शुरू की गयी है. जांच के लिए विभाग में आरटीपीसीआर मशीन स्थापित की गयी है, जिसमें ब्लड सैंपल लेकर जांच की जाती है. पहले खून से डीएनए को अलग किया जाता है और फिर जांच प्रक्रिया शुरू की जाती है. जांच की इस प्रक्रिया में डेढ़ घंटे का समय लगता है. इसके बाद विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाती है.

रिम्स में ₹475 में जांच, निजी लैब में 4,500 रुपये तक खर्च 

रिम्स में इस जांच के लिए मरीजों को सिर्फ 475 रुपये देने होते हैं, जबकि निजी लैब में इसके लिए 4,000 से 4,500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है. निजी लैब ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए महानगरों में भेजते हैं, जबकि रिम्स अपने लैब में ही जांच करता है. रिम्स में एचएलए- बी27 की जांच का सबसे अधिक सैंपल न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी और मेडिसिन विभाग से आते हैं. रिम्स का दावा है कि बिहार और झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल रिम्स में ही यह सुविधा उपलब्ध है. विशेषज्ञों ने बताया कि बदलती जीवनशैली में शरीर में जकड़न, जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस और खून के प्रवाह में रुकावट की समस्या आम हो गयी है. इसके मरीज अचानक बढ़े है,इसलिए यह जांच इलाज में सहायक हो गया है.

ऐसे समझें एचएलए‑बी27 जांच की प्रक्रिया

लैब इंचार्ज जावेद ने बताया कि सैंपल की जांच साइटोमेट्री या पीसीआर तकनीक से होती है. रिपोर्ट निगेटिव आने का मतलब है कि रक्त में एचएलए‑बी27 प्रोटीन मौजूद नहीं है, यानी बीमारी की संभावना कम है. वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रोटीन मौजूद होता है. इससे जेनेटिक प्रोटीन का पता चलता है. यह जांच ऑटोइम्यून रोगों की पहचान और इलाज में सहायक है. इससे रीढ़, जोड़ों और आंखों में सूजन के साथ‑साथ पुराने दर्द का पता लगता है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग बड़कागांव में गोलीबारी के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का ऑडियो वायरल, पुलिस के दावों को किया खारिज

ये भी पढ़ें: कैट-2026 : 29 नवंबर को होगी परीक्षा, तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >