रांची. डॉ. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चास, बोकारो में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र के प्रति उसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा हुई. लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इमाम सेन, द्वितीय स्थान कंचन कुमारी व बंदना कुमारी और तृतीय स्थान इसा गोयल को मिला.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शक्ति प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी भाषा पूरे भारत को एक धागे में बांधकर रखती है.
