गणेश महोत्सव से पहले CM हेमंत सोरेन से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि, महोत्सव का दिया निमंत्रण

रांची में गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें आगामी गणेश महोत्सव 2026 के लिए सादर आमंत्रित किया।

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है.

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद महुआ माजी के अलावा गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु और गुलशन नंदा समेत अन्य सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >