हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा से पहले 2200 सहायक पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात

Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सहायक पुलिसकर्मियों को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी सौगात दी है. सीएम ने सहायक पुलिसकर्मियों को 1 साल का सेवा विस्तार देने का आदेश दिया है. इस आदेश के आधार पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा.

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिसकर्मियों को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी सौगात दी है. झारखंड के सीएम ने एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार देने का आदेश दिया है. सीएम के आदेश के बाद अब गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा.

2,200 सहायक पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस

मुख्यमंत्री के इस आदेश से झारखंड में अनुबंध पर नियुक्त 2,200 सहायक पुलिसकर्मियों (महिला और पुरुष) ने राहत की सांस ली है. इन सबको अपनी नौकरी जाने की चिंता सता रही थी. सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि 8 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच सभी 12 जिलों (दुमका, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा और लातेहार) में समाप्त होने वाली थी.

Hemant Soren Gift: कैबिनेट में आयेगा सेवा विस्तार का प्रस्ताव

गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ. इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को आशंका थी कि रक्षाबंधन के दौरान ही अनुबंध समाप्ति का लेटर उन्हें थमाया जा सकता है. हेमंत सोरेन के इस आदेश से अब उनकी चिंता समाप्त हो जायेगी. सीएम के आदेश के बाद गृह विभाग की ओर से एक प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जायेगा. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा एक साल के लिए बढ़ जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024 में वेतन में हुई थी 3 हजार रुपए की वृद्धि

वर्ष 2024 में लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर विचार किया गया था. उनका वेतन 10 हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया गया था. झारखंड सहायक पुलिसकर्मी एसोसिएशन के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा था कि सहायक पुलिसकर्मियों से जिला पुलिस का काम लिया जाता है, लेकिन वेतन होमगार्ड से भी कम है. इस पर भी विचार किया जाये.

इसे भी पढ़ें

Ranchi news : सहायक पुलिसकर्मियों ने सीएम को एक्स पर किया मार्मिक पोस्ट, कहा : हमें बंधुआ मजदूर समझती है सरकार

सहायक पुलिसकर्मियों का वेतन व अनुबंध बढ़ाने को सरकार तैयार, आंदोलनकारी स्थायीकरण की मांग पर अड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >