Hemant Soren Gift: कैबनेट की बैठक से पहले हेमंत सोरेन सरकार एक्शन मोड में, लिया बड़ा फैसला

Hemant Soren Gift: झारखंड में कैबिनेट की बैठक से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों के हित में 3 बड़े फैसले किए हैं. जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

Hemant Soren Gift: झारखंड में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद होने वाली पहली कैबिनेट से पहले हेमंत सोरेन सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकार ने तीन बड़े फैसले किए हैं. ये फैसले झारखंड आंदोलनकारियों से जुड़ा है.

झारखंड आंदोलनकारियों की 30वीं सूची को सीएम की मंजूरी

अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वालों की 30वीं सूची को मंजूरी दे दी गई है. आंदोलनकारियों के आश्रितों और आंदोलनकारियों के लिए पेंशन की राशि तय कर दी गई है. साथ ही आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का भी फैसला किया गया है.

144 आंदोलनकारियों को 7000 रुपए मासिक पेंशन

झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग रांची की ओर से चिह्नित किए गए 299 आंदोलनकारियों की 30वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी दे दी. 144 चिह्नित आंदोलनकारियों / आश्रितों को 3500 रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी.

154 आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित

इतना ही नहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा. इन सभी को 20 अप्रैल 2021 से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएंगी. ज्ञात हो कि झारखंड में शुक्रवार (6 दिसंबर) को अपराह्न 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक होगी.

Also Read

झारखंड के मंत्रियों को आज मिल सकता है पोर्टफोलियो, 3 बजे कैबिनेट की बैठक

झारखंड के मंत्रियों के विभाग बंटने से पहले केसी वेणुगोपाल की चिट्ठी Viral, 3 बजे कैबिनेट की बैठक

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मिला मौका, 2 महिला बनीं मंत्री

हेमंत सोरेन कैबिनेट की औसत आयु 52 साल, जानें कौन हैं सबसे युवा मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >