झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार 21 अगस्त को राजधानी रांची में भी बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 21 अगस्त को झारखंड के 11 जिलों (रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़) में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

22 अगस्त को 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार 21 अगस्त को राजधानी रांची में भी बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 और 24 अगस्त को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

मौसम विभाग ने कहा है कि 23 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की हो सकती है. 24 अगस्त को भी 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain Alert: बुधवार को सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 9 मिलीमीटर दर्ज की गयी है. रांची में 8 मिमी और जमशेदपुर में 7 मिमी बारिश हुई. बोकारो में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी. इस मानसून में अब तक राज्य में 894.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है.

इसे भी पढ़ें : पलामू टाइगर रिजर्व में शिकार की कोशिश नाकाम, 8 भरठुआ बंदूक के साथ 9 शिकारी गिरफ्तार

रांची में अब तक 1100 मिमी से अधिक बरसा मानसून

रांची में अब तक 1100.4 मिमी बारिश हुई है. सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक. जमशेदपुर में 1344.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 75 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, देवघर में 8 प्रतिशत, गढ़वा में 5 प्रतिशत, लोहरदगा में 3 प्रतिशत और पाकुड़ में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

हजारीबाग में देह व्यापार, 6 होटल के संचालक सहित 17 गिरफ्तार, 30 जोड़े को पीआर बांड पर छोड़ा

झारखंड के सशक्त आदिवासी नेता थे रामदास सोरेन, जमशेदपुर में बोले सीएम हेमंत सोरेन

Viral Video: झारखंड सचिवालय में सांप, हलक में अटकी कर्मचारियों की सांसें, ऐसे आया पकड़ में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >