विष्णुगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, अधिकारियों की जमकर ली क्लास

Hazaribagh Vishnugarh Case: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को विष्णुगढ़ पहुंच पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे और मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लगा दी. पॉक्सो फंड में देरी और बड़े अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मंत्री के कड़े तेवर देख, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया.

Hazaribagh Vishnugarh Case, हजारीबाग (विनय पाठक की रिपोर्ट): झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सोमवार को विष्णुगढ़ पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. मंत्री ने घटनास्थल पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति और कार्रवाई की धीमी गति पर सख्त नाराजगी जाहिर की.

पॉक्सो सहायता में देरी पर भड़के मंत्री

मंत्री ने विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि में हो रही देरी को लेकर भी अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी और संवेदनशील घटना के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद क्यों नहीं पहुंचाई गई? उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह अन्य गैर-जरूरी गतिविधियों में व्यस्त है, जो इस गंभीर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है.

Also Read: JMM स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन की हुंकार, तीन पीढ़ियों के संघर्ष को किया याद, ‘विजन 2050’ का रखा खाका

मंत्री के कड़े रुख के बाद सक्रिय हुआ जिला प्रशासन

राधा कृष्ण किशोर के कड़े तेवरों का असर तुरंत धरातल पर देखने को मिला. उनके वहां से प्रस्थान करने के कुछ ही देर बाद, जिले के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. पत्रकारों से बातचीत में मंत्री भावुक नजर आए और उन्होंने अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के लिए, ‘स्पीडी ट्रायल’ (Speedy Trial) के जरिए जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Also Read: विनय चौबे को ‘डिफॉल्ट बेल’, चार्जशीट में देरी से मिली राहत, पर नहीं होगी जेल से रिहाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >