Happy Birthday MSD: रांची के डाकघर में महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित स्पेशल कवर

Happy Birthday MSD: रांची के डाकघर में महेंद्र सिंह धोनी पर स्पेशल कवर जारी हो रहा है. इसमें धोनी के बचपन से अब तक के सफर को दर्शाया गया है.

Happy Birthday MSD|रांची, अभिषेक रॉय : डाक विभाग भी कैप्टन कूल एमएस धोनी का जन्मदिन मना रहा है. वर्ष 2011 में क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी पर वर्ष 2016 में स्पेशल कवर का अनावरण हुआ था. देश में इस स्पेशल कवर की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि रांची में अब तक उपलब्ध नहीं हो सका था.

25 रुपए में खरीद सकते हैं धोनी पर आधारित स्पेशल कवर

रांची के डाक टिकट संग्रह करने वाले व्यक्ति के लिए अब इसे रांची जीपीओ स्थित फिलाटेली विभाग में उपलब्ध करा दिया गया है. धोनी पर आधारित स्पेशल कवर को लोग 25 रुपये में खरीद सकते हैं. स्पेशल कवर पर धोनी के बेस्ट लाइफ मोमेंट को जगह दी गयी है. इसमें धोनी 2007 के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लिये नजर आ रहे हैं.

स्पेशल कवर में एमएस धोनी के साथ अमिताभ चौधरी की तस्वीर

इसके अलावा स्पेशल कवर पर महेंद्र सिंह धोनी के बचपन से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया गया है. स्पेशल कवर में जेएससीए स्टेडियम की तस्वीर समेत जेएससीए के अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी की भी तस्वीर को जगह दी गयी है.

क्रिकेट वर्ल्ड कप स्पेशल कवर

केंद्रीय फिलाटेली विभाग की ओर से ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप : मास्टर्स ऑफ क्रिकेट’ पर भी स्पेशल कवर जारी हुआ है. इसमें धौनी समेत अन्य 13 खिलाड़ियों को जगह मिली है. स्पेशल कवर में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, बांग्लादेश के शाकिब-उल-हसन, पाकिस्तान के शाहिद अफरिदी, वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी, न्यूजीलैंड के ब्रैंडम मैकुलम, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ आदि शामिल हैं. इस स्पेशल कवर की कीमत 1000 रुपए है.

Also Read

यारों के यार महेंद्र सिंह धोनी : 43वें जन्मदिन पर जानें माही के बारे में खास बातें

MS Dhoni ने की है इस स्कूल से पढ़ाई, क्या आप भी अपने बच्चों का करवाना चाहते हैं एडमिशन

JSCA में कलह : धोनी समेत कई रणजी खिलाड़ियों की सीसीसी सदस्यता पर संशय, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >