जेपीएससी में झंडा गाड़ने वाले तमाड़ के विष्णु मुंडा के स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

Grand Welcome of JPSC Cracker Vishnu Munda in Tamar: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सफलता के झंडे गाड़ने वाले राजधानी रांची के तमाड़ प्रखंड के रहने वाले विष्णु मुंडा का उनके पैतृक गांव में जोरदार स्वागत हुआ. दिव्यांग विष्णु मुंडा को जेपीएससी की परीक्षा में 282वीं रैंक मिली है. गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ा बजाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया.

Grand Welcome of JPSC Cracker Vishnu Munda| तमाड़ (रांची), शुभम हल्दार : दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत करने का दम हो, तो सफलता आपके कदम चूमेगी. कोई मजबूरी आपकी सफलता नहीं रोक सकती. तमाड़ प्रखंड के नुरुडीह गांव निवासी विष्णु मुंडा की सफलता ऐसी ही है. दिव्यांग विष्णु मुंडा ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में 282वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

हजारीबाग से तमाड़ पहुंचा विष्णु मुंडा

विष्णु मुंडा मंगलवार को हजारीबाग से अपने पैतृक गांव तमाड़ पहुंचा. जैसे ही विष्णु अपने पैतृक गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ा बजाकर और मिठाई खिलाकर उसका जोरदार स्वागत किया. विष्णु की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है.

जेपीएससी में विष्णु की सफलता, हौसले की जीत

सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौती के बावजूद विष्णु की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है. गांव के युवाओं ने इसे मेहनत और हौसले की जीत बताया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

माता-पिता और ग्रामीणों को विष्णु मुंडा पर गर्व

विष्णु के पिता गोवर्धन मुंडा और माता कमलिनी देवी को बेटे की इस सफलता पर गर्व है. ग्रामीणों का कहना है कि विष्णु ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा मंजिल पाने से नहीं रोक सकती.

इसे भी पढ़ें

World Tribal Day 2025: 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव 9 अगस्त से, जागरूकता रथ रवाना

PHOTOS: बिखरे थे शव, खून से लाल हो गयी सड़क, मंजर देख कांप उठे लोग

पलामू टाइगर रिजर्व से 35 गांव के लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

Cyber Crime: सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >