रांची. ग्रामसभा मंच, झारखंड की केंद्रीय समिति की बैठक में राज्य में ग्राम सभाओं के अधिकारों और आदिवासी समुदायों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 23 अक्तूबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
मंच के अनुसार इसमें राज्य के करीब तीन-चार हजार ग्राम सभाओं से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. बुढ़मू प्रखंड के सिदरौल में शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष सिप्रियन समाड़ ने की.
बैठक में मुख्यमंत्री, कल्याण मंत्री और राज्यपाल को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने की जानकारी दी गयी.
