सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार चार लोग घायल

एनएच-75 में मांडर थाना के समीप गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये.

मांडर.

एनएच-75 में मांडर थाना के समीप गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये. घायलों में स्कूटी चालक मघी उरांव (45), उसकी पत्नी सुमरी उरांव (35), पुत्री खुशी उरांव (12) व आकाश मिंज आठ वर्ष शामिल हैं. मघी उरांव को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. दुर्घटना रात करीब नौ बजे की बताया जा रहा है कि चान्हो के लुंडरी गांव निवासी मघी उरांव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ब्राम्बे से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्कूटी से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में वह सामने से आ रहे एक कार की चपेट में आ गये. हादसे के बाद घायलों को पुलिस व ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >