राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काफिले में घुसा स्कूटी सवार!

President Draupadi Murmu in Jharkhand : रविवार शाम ये खबर आई कि राष्ट्रपति के काफिले में स्कूटी सवार घुस गया. किशोरगंज के पास ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका. इसके बाद रांची पुलिस की ओर एक बयान जारी किया गया.

President Draupadi Murmu in Jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काफिले में रविवार को एक स्कूटी सवार घुस गया. इसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में दिखा कि स्कूटी सवार काफी दूर तक काफिले के पीछे चलता रहा. बाद में किशोरगंज चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक दिया. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति लोक भवन पहुंच चुकी थीं. उनके पीछे कई अफसर और एनडीसी का वाहन चल रहा था. उसी के पीछे स्कूटी सवार घुस गया. गौरतलब है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए राज्य के 14 आइपीएस, 75 डीएसपी, बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर और रांची पुलिस के 1000 से अधिक जवान तैनात थे.

स्कूटी सवार था विशेष शाखा का पदाधिकारी

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में चूक की बात आधारहीन है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कारकेड काफी दूर निकल चुका था. उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे. उसी दौरान एक स्कूटी सवार भी सड़क पर दिखा, जिसे एहतियातन रोका गया. जांच में पता चला कि वह विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था, जो सूचना संकलन के लिए एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त था और अन्य पदाधिकारियों की तरह अपने गंतव्य तक जा रहा था. पुलिस ने पुनः स्पष्ट किया कि वह किसी भी कारकेड का हिस्सा नहीं था. कुछ लोगों को संभवतः संशय हुआ कि सुरक्षा में चूक हुई है, लेकिन रांची पुलिस ने कहा कि सभी कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग और प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें : President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों के साथ मुख्यमंत्री ने लिखा कि झारखंड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार.

राष्ट्रपति तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान जमशेदपुर, गुमला और रांची में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति सोमवार को संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >