Ranchi: बुंडू में एक किराना दुकान में लगी आग, 7 लाख की संपत्ति और 55,000 नगद खाक

Ranchi: बुंडू के किराना स्टोर में लगी आग में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. करीब 7 लाख रुपये के सामान जल गए और 55 हजार रुपये नगद भी खाक हो गए. दुकान के मालिक ने कहा कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है और मेरा पूरा परिवार सड़क पर आ गया.

Ranchi: बुंडू नगर पंचायत स्थित कुमार टोली में एक किराना दुकान में आग लगने से 7 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. इस बड़ी आपदा ने परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया. रविवार की रात एक बजे कुम्हार टोली स्थित बुधन कुम्हार के किराना दुकान में संदेहास्पद परिस्थितियों में आग लगी. जिससे दुकान में रखे लगभग 7 लाख के समान और 55000 नगद राशि जलकर राख हो गए. इस आगलगी से 8 सदस्यों का बुधन कुम्हार का परिवार सड़क पर आ गया.

अगलगी की घटना के बाद बुधन ने बताया कि जिस दुकान से पिता, पत्नी, बच्चे और बीमार भतीजी का पेट पालते थे, इलाज होता था, अब अचानक इस विकराल आगलगी की घटना से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. आखिर कैसे चलेगा परिवार. कहां जाएंगे परिवार के सदस्य. करेंगे तो आखिर क्या करेंगे.

बाल-बाल बचा पूरा परिवार

पूरा परिवार चैन की नींद सो रहा था. अचानक रात को 1 बजे दुकान में लगी आग में पूरा परिवार बाल-बाल बचा. आग ने परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी. घटना की सूचना पर दमकल की टीम और बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. तब तक लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी. इधर परिवार का आरोप है कि आग जानबूझकर कर लगाई गई है. इस संदर्भ में बुंडू थाना में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Giridih: सुमित कुमार को मिला सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन, निर्विरोध बने डिप्टी मेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >