रांची में फॉरेंसिक दिवस पर लगा नेत्र जांच शिविर: रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में 240 लोगों ने कराई आंखों की जांच

रांची रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक दिवस के अवसर पर एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का लाभ कुल 240 लोगों ने उठाया.

रांची. झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शनिवार को फॉरेंसिक दिवस के अवसर पर नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन कुलसचिव डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फॉरेंसिक विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है.

मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

फॉरेंसिक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया. फॉरेंसिक थीम पर पोस्टर मेकिंग, क्विज और ट्रेजर हंट प्रतियोगिता करायी गयी. इसके अलावा मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और फूड स्टॉल भी लगाये गये. फॉरेंसिक विभाग की अध्यक्ष डॉ कृति निगम और स्कॉलर रिचा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व और विद्यार्थियों के लिए इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: रांची: महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई, जयकारों के साथ हुआ विसर्जन

240 लोगों ने करायी आंखों की जांच

नेत्र चिकित्सा शिविर में विश्वविद्यालय के 60 शिक्षक और कर्मचारी तथा 180 विद्यार्थियों ने अपनी आंखों की जांच करायी. इस तरह कुल 240 लोगों ने शिविर का लाभ लिया. कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव डॉ नागेश के अलावा डॉ प्रिया टोपनो, विकास कुमार अग्रवाल, डॉ रूचि गौतम, डॉ अलका सिंह, डॉ सुचि प्रिया, सुनीता रानी, अभिषेक कुमार, शिवानी प्रियम, डॉ घनश्याम, यशवंत कुमार, सोनाली समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC भर्ती घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने सरकार के हलफनामे पर उठाए सवाल, कहा- पूरी प्रक्रिया दूषित तो पहले कोर्ट से क्यों छिपाए तथ्य? CBI जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >