रांची में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, 4 हथियारबंद गिरफ्तार

Encounter in Ranchi: एक कार में हथियार के साथ कोकड़े पुल के पास पकड़े गये एक अपराधी का नाम अतीश दास है और दूसरे की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से 8 पिस्तौल के साथ कई कारतूस बरामद किये गये हैं.

Encounter in Ranchi| रातू (रांची), चंद्रशेखर उपाध्याय : झारखंड की राजधानी रांची में ���ुक्रवार तड़के पुलिस की राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में 2 अपराधी घायल हुए हैं. 4 हथियारबंद अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल हुए. बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

कोकड़े टांड़ के पास हुई मुठभेड़

मुठभेड़ रातू थाना क्षेत्र में पार्क इम्बु रेस्टोरेंट के समीप रातू-ठाकुरगांव रोड पर कोकड़े टांड़ के पास शुक्रवार तड़के 3:30 बजे के करीब हुई. मुठभेड़ में घायल दोनों अपराधियों का इलाज रिम्स में कराया जा रहा है. घायल अपराधियों की पहचान भुरकुंडा के साजन अंसारी पिता मुस्ताक अंसारी एवं अमित कुमार पिता दिनेश कुमार के रूप में हुई है.

8 पस्तौल के साथ कई कारतूस हुए हैं बरामद

एक कार में हथियार के साथ कोकड़े पुल के पास पकड़े गये एक अपराधी का नाम अतीश दास है और दूसरे की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से 8 पिस्तौल के साथ कई कारतूस बरामद किये गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Encounter in Ranchi: रांची एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना

रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी खलारी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इस सूचना पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम कोकड़े टांड़ के पास मुस्तैद थी. तभी बाईक पर सवार 2 अपराधी तेजी से ठाकुरगांव की ओर आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उधर से पुलिस जिप पर फायरिंग शुरू कर दी गयी.

अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप. फोटो : प्रभात खबर

2 बदमाशों ने पुलिस पर चलायी 25 गोलियां

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल सवार 2 बदमाशों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 बार गोली चलायी और भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को खदेड़ना शुरू कर दिया. अपराधी बाईक से खेत की ओर जाने लगे, लेकिन रास्ता ब्लॉक होने के कारण खेत में ही मुठभेड़ शुरू हो गयी. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

मुठभेड़ के बाद जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

बोलेरो कार से हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

अपराधियों ने बताया कि उनके कुछ साथी उनके इंतजार में आगे खड़े हैं. उनकी निशानदेही पर एक बोलेरो कार में हथियार के साथ 2 अन्य अपराधी भी धर दबोचे गये. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश रंजन एवं एसपी ग्रामीण प्रवीण पुष्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मौके पर फॉरेंसिक साइंस की टीम जांच में जुटी है.

मुठभेड़ में शामिल पुलिस के अधिकारी और जवान. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग से 2 नवंबर को शुरू होगा कुड़मी आंदोलन, रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली 11 जनवरी को

43 साल रुका काम डेढ़ महीने में पूरा, 26 करोड़ के प्रोजेक्ट की लागत हो गयी 1800 करोड़ रुपए

को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनेगा इवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

अक्टूबर में जमकर हुई बारिश, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >