रांची में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेगा बिजली विभाग, 11 से 30 मई तक लगेगा कैंप; चेक करें डेट

Ranchi News: रांची में बिजली विभाग 11 से 30 मई तक उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप लगाएगा. कैंप में बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उपभोक्ता तय तारीख पर अपने नजदीकी विद्युत सबस्टेशन और कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ‍़ें.

रांची से विपिन सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 11 मई से बिजली कैंप लगाया जाएगा. इसमें उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं. विद्युत अधीक्षण अभियंता (आपूर्ति अंचल रांची) डीएन साहू ने कहा कि 11 से 30 मई तक उपभोक्ता कैंप में अपनी समस्या बता सकते हैं. बिजली बिल संबंधी परेशानी, स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी, स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आवेदन देने तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कैंप दिन के 11 से दो बजे तक लगाया जायेगा.

कब कहां लगेगा कैंप

  • 11 मई : पंचायत भवन कांके, विद्युत सबस्टेशन कोकर चौक, विद्युत सबस्टेशन खूंटी.
  • 12 मई : विद्युत सबस्टेशन आइटीआइ रातू रोड, पीतांबरा पैलेस बूटी मोड़.
  • 13 मई : विद्युत सबस्टेशन पुरानी विधानसभा, विद्युत सबस्टेशन हरमू.
  • 14 मई : विद्युत सबस्टेशन सेवा सदन व मोरहाबादी.
  • 15 मई : विद्युत सबस्टेशन इटकी, अनुमंडल कार्यालय बुंडू, विद्युत सबस्टेशन तोरपा.
  • 16 मई : विद्युत सबस्टेशन हटिया व विद्युत सबस्टेशन हरमू.
  • 17 मई : पंचायत भवन ठाकुरगांव, सबडिवीजन ऑफिस कोकर विद्युत कॉलाेनी, विद्युत सबस्टेशन बेड़ो.
  • 18 मई : पंचायत भवन पिठोरिया, नामकुम ब्लॉक कार्यालय खिजरी, विद्युत सबस्टेशन खूंटी.
  • 19 मई : अवर प्रमंडल कुसई कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन अशोक नगर.
  • 20 मई : प्रशाखा कार्यालय न्यू मार्केट रातू रोड, विद्युत सबस्टेशन पानी टंकी बरियातू.
  • 21 मई : विद्युत सबस्टेशन ब्रांबे, विद्युत सबस्टेशन टाटीसिल्वे.
  • 22 मई : विद्युत सबस्टेशन हिनू, विद्युत सबस्टेशन बहू बाजार पॉलिटेक्निक, विद्युत सबस्टेशन तोरपा.
  • 23 मई : कांके प्रखंड कार्यालय व कोकर विद्युत कार्यालय.
  • 24 मई : विद्युत सबस्टेशन रातू चट्टी व विद्युत सबस्टेशन ओरमांझी.
  • 25 मई : विद्युत सबस्टेशन तुपुदाना, विद्युत सबस्टेशन पॉलिटेक्निक बहू बाजार, विद्युत सबस्टेशन खूंटी.

इसे भी पढ़ें: एमएस धोनी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, झारखंड-बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने

  • 26 मई : विद्युत सबस्टेशन कांके रोड व विद्युत सबस्टेशन चुटिया पावर हाउस.
  • 27 मई : चान्हो ब्लॉक कार्यालय व तमाड़ ब्लॉक कार्यालय.
  • 28 मई : विद्युत सबस्टेशन धुर्वा, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग व विद्युत सबस्टेशन तोरपा.
  • 29 मई : पंचायत भवन गागी कांके व आरएमसीएच विद्युत कार्यालय.
  • 30 मई : मैक्लुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय, सिल्ली ब्लॉक कार्यालय व विद्युत सबस्टेशन खूंटी.

इसे भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर सरायकेला में भाजपा का मटकाफोड़ प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर किया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >