टाटा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने सीखी मरीज की सांस की नली सुरक्षित रखने की तकनीक

रांची के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यशाला में डॉक्टरों ने आइसीयू में कठिन परिस्थितियों में एयरवे मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया.

रांची. कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (टाटा हॉस्पिटल) में आइसीयू एयर मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला हुई. इसमें देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों से चिकित्सकों ने भाग लिया. विशेषज्ञों ने कठिन परिस्थितियों में मरीज की सांस की नली को सुरक्षित रखने की आधुनिक तकनीकों व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गयी.

चिकित्सकों को कठिन समय पर निर्णय लेने, वैकल्पिक वायुमार्ग उपकरणों के इस्तेमाल और टीम के साथ मरीज को सुरक्षित निकालने की रणनीति का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन व समन्वय डॉ रचित सिन्हा ने किया.

डॉ नितिन राज, डॉ विकास सोनवणे, डॉ नसीम अख्तर, डॉ रेखा दास (कटक), डॉ गौतम शरण, डॉ अमितेश आनंद और डॉ सचेंद्र पाल ने अपने अनुभव साझा किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >