रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू

रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू

रांची. रांची से चेन्नई के लिए शनिवार से इंडिगो की सीधी विमान सेवा शुरू हुई. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 6ई6336 नंबर विमान चेन्नई के लिए सुबह 8:50 बजे उड़ा.

इस विमान में 154 यात्री सवार थे. इससे पहले चेन्नई से 6ई6335 नंबर विमान सुबह 6:00 बजे उड़ान भरा और सुबह 8:05 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा. इस विमान में 166 यात्री सवार थे.

यह सेवा शुरू हो जाने से यात्री काफी खुश थे. मालूम हो कि लंबे समय से रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा की मांग हो रही थी. रांची से यह सेवा 27 मार्च तक जारी रहेगी. एयरपोर्ट प्रबंधक की ओर से विंटर शिड्यूल के तहत इसे चलाया गया है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >