Dhan Ropni in Ranchi: मानसून की बारिश रुकी, तो खेतों में उतरे किसान, रांची में शुरू हुई धनरोपनी

Dhan Ropni in Ranchi: झारखंड पर इस बार मानसून मेहरबान है. इसका असर खेतों में देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के हेथू गांव में किसानों ने सोमवार को धनरोपनी शुरू कर दी. धनरोपनी शुरू होते ही खेतों के आसपास पक्षी भी मंडराने लगे. किसानों ने खेत में रोपा शुरू करने से पहले धरती देवता और ईष्ट देवता की पूजा की. अन्न देवता की भी पूजा की.

Dhan Ropni in Ranchi|रांची, राजकुमार : मानसून की बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है. खेतों में पानी लगा है, जो खेती के लिए बेहद मुफीद है. इसलिए राजधानी रांची के किसान खेतों में उतर गये हैं. धनरोपनी शुरू कर दी है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पीछे बाइपास के निकट हेथू गांव के किसानों के चेहरे खिले हैं और उन्होंने धनरोपनी शुरू कर दी है.

धरती माता और ईष्ट देवता की पूजा के बाद रोपा शुरू

खेतों में उतरने और धनरोपनी शुरू करने से पहले किसानों ने धरती माता की पूजा की. अपने ईष्ट देवता की पूजा की. माता अन्नपूर्णा की पूजा की और उसके बाद बीज लेकर खेत में गये और धान का रोपा शुरू कर दिया.

रोपा शुरू होते ही खेतों के पास मंडराने लगे पक्षी

हेथू के एयरपोर्ट के नये थाना भवन के सामने के खेतों में सोमवार को किसानों को काम करते देखा गया. किसान बीज लेकर पहुंचे, तो चिड़िया भी आसपास मंडराने लगीं. हालांकि, जब तक किसान खेत में रहे, कोई पक्षी खेत में नहीं आया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धान की खेती के लिए जरूरी है पानी

धान की खेती के लिए पानी की सख्त जरूरत होती है. खेत में पानी का होना जरूरी होता है. इस बार खेतों में पानी जमे हैं. आज मौसम भी ठीक रहा. बारिश नहीं हुई. इसलिए खुले मौसम में किसानों ने बीज की रोपाई की.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम

रांची में सामान्य से 106 फीसदी अधिक हुई बारिश

रांची में अब तक सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रांची में 1 जून से 21 जुलाई को सुबह 8:00 बजे तक 955.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 106 फीसदी से अधिक है.

इसे भी पढ़ें : Shravani Mela 2025: कांवरिया पथ पर शिवभक्तों का रेला, बाबा मंदिर से 30 किलोमीटर दूर तक लगी भीड़

झारखंड में हुई 640.8 मिमी वर्षा

वहीं, झारखंड में अब तक कुल 640.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 59 फीसदी अधिक है. मानसून के सीजन में राज्य में 403.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है.

इसे भी पढ़ें

सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

त्रिकालदर्शी देव प्राणियों पर सदैव रखते हैं समदर्शी भाव, उपनिषदों में है शिव तत्व की महत्ता का वर्णन

Shravani Mela 2025: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा, शृंगार का बदल गया है समय, नया समय यहां जानें

Shravani Mela 2025 Special Trains: भगवान भोले के भक्तों के लिए चल रही 666 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >