केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के डीसी ने लिया जायजा

डकरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के उपायुक्त डीपी पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डकरा पहुंचा.

प्रतिनिधि, डकरा. डकरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के उपायुक्त डीपी पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डकरा पहुंचा. सीसीएल अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्य विद्यालय भवन पहुंचे और किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. अधिकारियों से बातचीत की. एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि युद्धस्तर पर सभी जरूरी कार्य को पूरा कराया जा रहा है. बहुत जल्द सभी काम पूरे कर लिये जायेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के सुरेंद्र प्रसाद, दीपक पांडेय, मिना तिर्की, एनके एरिया के असैनिक विभाग प्रमुख सुमन कुमार, कार्मिक विभाग प्रमुख ज्योति कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. श्री पटेल ने बताया कि हमलोग यहां प्रगति रिपोर्ट देखने आये हैं. इसकी जानकारी दिल्ली भेजी जायेगी. 20 डकरा 03, निरीक्षण करते रांची डीसी व अन्य पदाधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >