दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 6 ट्रेनें रद्द, 10 के बदले मार्ग

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं 10 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

रांची से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट

Train News: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. वहीं रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस एक और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस दो और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस (वाया मुरी) दो अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मुरी) तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी.  

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

वहीं 10 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसमें ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और एक अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेख़पुरा, किऊल, झाझा होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27 व 29 सितंबर और दो अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झाझा, किऊल, शेखपुरा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस, दो, तीन और चार अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा, बंधुआ होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस दो, तीन और चार अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बंधुआ, नवादा, किऊल, जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी. 

ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी. 

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई तो चली जाएगी नौकरी? 2 हजार कर्मचारियों को सता रहा डर, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बनाई मानव श्रृंखला

रांची-दुमका इंटरसिटी दो घंटे देर से चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों की बंचिंग और प्लेटफॉर्म परिवर्तन से बचने के लिए यह निर्णय लिया है. ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक रांची स्टेशन से निर्धारित समय के बजाय दो घंटे विलंब से रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: तीन दिनों की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते जेल भेजे गये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >