सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल

CP Radhakrishnan-Draupadi Murmu: सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अगर वह चुनाव जीत गये, तो झारखंड के 2 पूर्व राज्यपाल देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद पर होंगे. द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक प्रदेश की राज्यपाल थीं.

CP Radhakrishnan-Draupadi Murmu: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. अगर सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत जाते हैं, तो देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल होंगे. सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के गवर्नर रहे थे.

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी थीं झारखंड की राज्यपाल

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं और बाद में वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं. वह देश की राष्ट्रपति बनीं. अब अगर सीपी राधाकृष्णन यह चुनाव जीतकर देश के उपराष्ट्रपति बन जाते हैं, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल होंगे. यह झारखंड के लिए गौरव की बात होगी.

2015 से 2021 तक झारखंड की गवर्नर थीं द्रौपदी मुर्मू

मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं. वह झारखंड की एकमात्र राज्यपाल रहीं, जिनका कार्यकाल 6 साल से भी ज्यादा का रहा. इसके बाद बाद भाजपा और सहयोगी दलों ने उनको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया. विपक्ष ने उनके खिलाफ झारखंड के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया था. हालांकि, द्रौपदी मुर्मू आसानी से चुनाव जीत गयीं और वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2022 में भारत की राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

20 जून 1958 को जन्मीं द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 में भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. प्रतिभा पाटील के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं. आदिवासी समाज से आने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति हैं. उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय के रामादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

इसे भी पढ़ें

CP RadhaKrishnan: उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का झारखंड कनेक्शन

Viral Video: वीडियो देख थम जायेंगी सांसें, पेड़ पर लटके युवक पर झपटे 2-2 बाघ

दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस

सूर्या हांदसा के गांव पहुंचे BJP के 7 नेता, अर्जुन मुंडा बोले- फिर से हो पोस्टमार्टम, CBI करे जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >