रांची. सुखदेव नगर थाना के समीप जनता फ्लैट परिसर में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मंत्री अमित कुमार सिंह की ओर से मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. शिविर में 150 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया.
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सेवा और जनकल्याण भाजपा की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
शिविर में रांची विधायक सीपी सिंह, रांची मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची जिला भाजपा अध्यक्ष वरुण कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण सिंह, जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू और जिला महामंत्री बलराम सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
चिकित्सकों आदर्श शाही, सोमैल अथर और अलसिफा शकील की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. आयोजक अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. उन्होंने चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग के प्रति आभार जताया.
शिविर के आयोजन में अभिषेक सिंह, वरुण तिवारी, कुणाल यादव, रोमित नारायण सिंह, नीरज पासवान, अमन कुमार, रणधीर दास, सुमित साहू, महावीर सिंह, प्रभाकर चौबे, मिंटू, पवन पासवान, कुमुद झा, नीतू सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, सतीश सिंह, सुशील दुबे और रंजीत शाहदेव ने सहयोग किया.
