बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने आदिवासी किसानों के बीच बांटे फल के पौधे

BAU Ranchi News: झारखंड की राजदानी रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मंगलवार 19 अगस्त 2025 को आदिवासी किसानों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया. चार किसानों को आम, लीची, पपीता और अमरूद के पौधे बांटे गये. इस अवसर पर बीएयू रांची के वैज्ञानिकों के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे.

BAU Ranchi News: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची की ओर से आदिवासी किसानों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया. रांची जिले के चान्हो प्रखंड के सिलागाई गांव के लोगों को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची द्वारा संपोषित एवं कृषि मौसम विभाग द्वारा कार्यान्वित परियोजना अखिल भारतीय समन्वित कृषि मौसम विज्ञान अनुसंधान (जनजातीय उप योजना), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान के तहत 4 किसानों को पौधे बांटे गये.

आम, लीची, अमरूद और पपीता के पौधे बांटे गये

किसानों के नाम गोपाल भगत, अक्षय उरांव, मुन्ना उरांव और संदीप उरांव हैं. इनमें से गोपाल भगत को आम के 40 पौधे दिये गये. अक्षय उरांव को लीची के 80 पौधे मिले. मुन्ना उरांव को अमरूद के 100 पौधे और संदीप उरांव को पपीता के 100 पौधे दिये गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BAU Ranchi News: पौधों को ताड़ में लगाया गया

पौध वितरण के बाद इन पौधों को ताड़ में लगाया गया. पौधरोपण कार्यक्रम में राजू लिंडा, कनीय वैज्ञानिक-सह-सहायक प्राध्यापक, कृषि मौसम विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची एवं गांव के कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के नाम जय प्रकाश, मोहन उरांव, बिगम उरांव, रमेश महतो, विजय कुमार और बशीर अंसारी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में बनी पिस्टल और 50 कारतूस के साथ राहुल गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

RIMS-2 विवाद : 24 को नगड़ी में हल चलायेंगे चंपाई सोरेन, बोले- आदिवासी था सूर्या, इसलिए किया एनकाउंटर

एनडीआरएफ ने खदान में डूबे युवक का शव 3 दिन बाद निकाला, मच गयी चीख पुकार

20 अगस्त को झारखंड में आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >