झारखंड की छात्राओं के लिए चांदी ही चांदी, अब इन लोगों को भी मिलेगा ‘सावित्रीबाई फुले योजना’ का लाभ

Savitribai Phule Yojana: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि सरकारी संकल्प में सुधार कर अब 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ दिया जाएगा. विधायक मथुरा महतो के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पोर्टल खोलकर शेष 6.51 लाख आवेदनों का जल्द निपटारा होगा.

Savitribai Phule Yojana, रांची : विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि अब 11वीं औव 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा. सरकार की ओर से जारी संकल्प में त्रुटि होने के कारण कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं अब तक इस योजना के लाभ से वंचित थीं. संकल्प में सुधार को लेकर इस मामले को कैबिनेट में लाया जायेगा.

सात लाख छात्राओं को दिया जा चुका है सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ

विधायक मथुरा महतो की ओर से ध्यानाकर्षण सूचना के तहत उठाये गये सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में इस योजना के तहत लगभग सात लाख छात्राओं को लाभ दिया गया है. विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में पोर्टल खोलकर छह लाख 51 हजार आवेदनों का निष्पादन कर दिया जाये. अब तक चार लाख 56 हजार छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा चुका है. विधायक मथुरा महतो ने सवाल उठाया था कि छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण लाखों छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है.

Also Read: सदन में गूंजा चिरिया माइंस के मजदूरों का मामला, विधायक जगत माझी ने की ये मांग

Also Read: तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >