मांडर व चान्हो प्रखंड में अटूट विश्वास, त्याग, प्रेम व बलिदान का पर्व बकरीद गुरुवार को अकीदा से मनायी गयी.
मांडर.
मांडर व चान्हो प्रखंड में अटूट विश्वास, त्याग, प्रेम व बलिदान का पर्व बकरीद गुरुवार को अकीदा से मनायी गयी. क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी. क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी. बकरीद की विशेष नमाज को लेकर सुबह से ही स्थानीय मस्जिदों व ईदगाहों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. मांडर के मुख्य जामा मस्जिद में मौलाना इफ्तिखार कासमी ने सुबह 7.30 बजे व चान्हो के चटवल ईदगाह में मौलाना रफीक कासमी आठ बजे बकरीद की विशेष नमाज अदा करायी. बकरीद के पर्व को शांति व सौहार्द्र के साथ संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद रही. बकरीद की पूर्व संध्या पर मांडर व चान्हो में पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया था.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।