रांची में बढ़ते अपराध ने तोड़ा जनता का भरोसा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Babulal Marandi: रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले पर सरकार को घेरा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा आम जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है. जनता में बढ़ते डर की वजह से पुलिस की नाकामी पर सवाल उठ रहे हैं.

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने राजधानी में लगातार हो रहे वारदात पर चिंता जाहिर की है और रांची पुलिस से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. दरअसल वे शनिवार को रांची के कांके रेड में हुए रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता का सरकार पर से भरोसा उठ चुका है.

भीड़भाड़ वाले इलाकों लगातार हो रही हैं हत्या : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल पर राजधानी में हुए वारदात को लेकर लिखा कि कल रात जब लोग धनतेरस की खरीदारी में व्यस्त थे, तब रांची के कांके रोड क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. त्योहार की रौनक के बीच हुई यह वारदात से पूरे शहर दहल गया. अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो हैं कि अब भीड़भाड़ और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं.

Also Read: झारखंड के उद्योग जगत को बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन

कटहल मोड़ पर हुई घटना को भी बाबूलाल मरांडी ने उठाया

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने आगे लिखा कि अभी दो दिन पहले ही कटहल मोड़ पर अपनी दुकान के बाहर खड़े एक कारोबारी को गोली मार दी गई थी. लगातार दो दिनों के भीतर इस तरह की घटनाएं होना यह दिखाता है कि रांची में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो गयी है. व्यापारी और आम नागरिक दोनों ही डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं. लगातार हो रहे हमलों को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है. लेकिन प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय अपनी नाकामी छुपाने में व्यस्त थे. अब आम जनता का इस सरकार से भरोसा उठ चुका है.

Also Read: EMI विवाद ने लिया भयानक रूप, देवघर में भाई ने भाई को ट्रक से कुचल कर मार डाला, घटना CCTV में कैद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >