बीजेपी ने एक दिन पहले डीजीपी की कार्यशैली पर उठाया था सवाल, अब पढ़ रहे तरीफ के कसीदे

Aman Saw Encounter Case: बीजेपी ने अमन साव एनकाउंटर का समर्थन किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस तरह के खतरनाक अपराधी के साथ ऐसा ही होना चाहिए.

Babulal Marandi

रांची : झारखंड में अमन साव के एनकाउंटर का पक्ष और विपक्ष दोनों ने स्वागत किया है. भाजपा विधायकों ने झारखंड के डीजीपी कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा है कि अपराधियों के साथ यही हश्र होने चाहिए. बाबूलाल मरांडी ने इस पूरे मामले पर बयान दिया कि अगर कोई अपराधी पुलिस से हथियार छीनकर भागने का कोशिश करता है तो हमारे जवान हाथ पर हाथ धरे तो बैठे नहीं रह सकते न. इस तरह के खतरनाक गैंगस्टर के साथ यही होना चाहिए. वहीं, अमित यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई को मर्दों वाली बात बतायी है.

अमन साव जैसे अपराधियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी की तरह अन्य विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमन साव जैसे अपराधियों के साथ ऐसी ही होना चाहिए. अगर पुलिस पर गोलीबारी होती है तो वह भी हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं रह सकती. वहीं, विधायक अमित यादव ने कहा कि डीजीपी की यह कार्रवाई मर्दाना वाला है. यूपी का यह मॉडल बहुत पहले ही अपनाना चाहिए था. हम पुलिस और सरकार के इस कार्य का समर्थम करते हैं. वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Golden Passport: वानुआतु ही नहीं ये देश भी देते हैं स्थायी निवास और नागरिकता

रयू राय ने मामले पर सरकार से मांगी जानकारी

बता दें कि सदन में भी इस मुद्दे को विधायक सरयू राय ने उठाया था. उन्होंने कहा था कि सरकार को इस पूरे एनकाउंटर के बारे में विस्तृत सदन में बताना चाहिए. वहीं मंत्री सुदिव्य सोने झारखंड में कानून का राज है. और पुलिस अपने तरीके से इसे लड़ रही है. उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है. जो लोग कानून व्यवस्था से ऊपर खड़े होंगे उसे हमारी पुलिस इसी तरह निपटेगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >