किन्नर से मारपीट के बाद गाड़ी से कुचला, बचाव करने आये युवक को अगवा किया, पुलिसकर्मी को भी कुचलने का प्रयास

तवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास सोमवार की देर रात दो युवकों और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

रांची. कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास सोमवार की देर रात दो युवकों और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस के पहुंचने के बाद घटना हिंट एंड रन केस में तब्दील हो गयी. जिसमें बीच बचाव करने के दौरान घायल हुए युवक को अगवा कर आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की. इस क्रम में पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की गयी. इस क्रम में एक अंगरक्षक हवलदार घायल हो गया है.

आरोपियों की गाड़ी पर 11 राउंड फायरिंग की

वहीं पुलिस ने अगवा कर भाग रहे आरोपियों की गाड़ी पर 11 राउंड फायरिंग की. इस क्रम में गोली से एक आरोपी इश्तियाक अंसारी (25) घायल हुआ है. दूसरे आरोपी का नाम गुरफान अंसारी है. गुरफान अंसारी नगड़ी स्थित नारो गांव का रहने वाला है, जबकि इश्तियाक नगड़ी के देवड़ी पिस्का का निवासी है. पुलिस ने घटना में शामिल क्षतिग्रस्त कार बरामद कर ली है. गाड़ी में करीब सात गोलियों के लगने के निशान हैं.

इश्तियाक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

सिटी एसपी ने बताया है कि इश्तियाक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 17 फरवरी 2024 में केस दर्ज हुआ था. कचहरी चौक के समीप गली में एक बोलेरे गाड़ी (जेएच01डीएफडी-5302) में दोनों आरोपी युवक किन्नरों के साथ शराब पी रहे थे. इसमें एक किन्नर का नाम लेवनी और दूसरी का स्वीटी है. इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने पर आरोपियों ने दोनों किन्नरों को गाड़ी से उतार दिया और मारपीट करने लगे. इस क्रम में किन्नरों को बचाने गये अन्य युवकों को दोनों ने अपनी गाड़ी से कुचल कर घायल कर दिया. इसी क्रम में एक घायल युवक को दोनों कार से अगवा कर भागने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उनका पीछा करने लगी.इस क्रम में आरोपियों ने प्रशिक्षु डीएसपी की गाड़ी में धक्का मार दिया, जिससे एक अंगरक्षक हवलदार घायल हो गया.

पुलिस कर्मियों को भी कुचल कर मारने की कोशिश की

मौके पर जब आरोपियों को सरेंडर करने के लिए बोला गया, तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी कुचल कर मारने की कोशिश की. तब पुलिस की टीम ने भाग रही गाड़ी के टायर को लक्ष्य कर फायरिंग की. इस दौरान एक गोली गाड़ी को छेदते हुए चालक आरोपी युवक इश्तियाक अंसारी की कमर में जा लगी. इश्तियाक ने घायल होने पर गाड़ी रोक दी. इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक इश्तियाक अंसारी (25) और गाड़ी में अगली सीट पर बैठे गुरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

बोलेरो को दो- तीन बार आगे पीछे कर किन्नर को कुचला गया

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब तीन बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली. पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों ने एक किन्नर को उठाकर पटक दिया था. इसके बाद बोलेरे से उसको कुचलने की भी कोशिश की. इस क्रम में बोलेरो को दो- तीन बार आगे पीछे कर किन्नर को कुचला गया है. जिसमें एक किन्नर का पैर टूट गया है. इसके बाद घटना स्थल पर किन्नर और अन्य युवकों ने विरोध जताया. तब आरोपी पक्षों ने विरोध करने वाले युवकों के साथ भी मारपीट की. इस दौरान आरोपियों ने तेज रफ्तार में बोलेरो चलाकर एक युवक बंटी को भी कुचल दिया. बंटी जब घायल होकर गिर गया, तब आरोपी उसे गाड़ी की डिक्की में डालकर वहां से भागने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल की जांच कर आरोपियों का पीछा करना शुरू किया. अलग- अलग जगह नाकेबंदी की गयी. इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी से दो बार पुलिस के वाहन में धक्का मारा.

पुलिस की टीम आरोपियों का पीछा करती रही

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को जान मारने के उद्देश्य से कुचलने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की टीम आरोपियों का पीछा करती रही. मांडर के बास्की गांव की ओर से आगे बढ़ने पर बोलेरो को खड़ा पाया गया. जिसे घेरने का प्रयास करने के दौरान पीए सिस्टम से आरोपियों को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की गाड़ी को धक्का मारते हुए भागने लगे. इस दौरान हवलदार अंगरक्षक प्रमोद भगत को चोट लग गयी. जिसके बाद पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए गाड़ी के चक्के को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एक गोली एक आरोपी इश्तियाक को लगी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल और फिर दूसरे अस्पताल में भेजा गया. आरोपियों को सुबह 7.30 बजे वापस रिंची अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >