Jharkhand News: ACB की बड़ी कार्रवाई, नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर पड़ी रेड

ACB Raid: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग वन भूमि घोटाला के आरोपी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ACB Raid: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग वन भूमि घोटाला के आरोपी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है. विनय सिंह के घर और ऑफिस सहित कुल 6 ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी चल रही है . मालूम हो 25 सितंबर की शाम विनय सिंह को वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था.

क्या है मामला?

विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा किया. इन भूमि का आवंटन 2013 में हुआ था, जिसे बाद में वन भूमि के रूप में पहचानने के बाद रद्द कर दिया गया था.

एसीबी की जांच में यह सामने आया कि सिंह और उनके सहयोगियों ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इन भूमि को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की. उनके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित अपराध) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा 2025 के लिए झारखंड पुलिस ने जारी किये निर्देश, सबको करना होगा पालन

Dry Day: रांची में इस दिन बंद रहेगी शराब की सभी दुकानें, बार और क्लब में भी नहीं छलकेंगे जाम

झारखंड पवेलियन में लोगों को लुभा रहे रागी के लड्डू, मशरूम का अचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >