Aaj Ka Mausam: रांची, खूंटी समेत 9 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, ये है IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी समेत 9 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से 9 जिलों में आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी समेत कम से कम 9 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ जिले में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के लिए 26 और 27 अगस्त के लिए जारी मौसम की चेतावनी में कहा है कि राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात होने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 2 दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान कमजोर रहा मानसून

मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा गुमला जिले के डुमरी में हुई. यहां 55.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

एक दिन में सामान्य से 56 फीसदी कम हुई वर्षा

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से 56 फीसदी कम वर्षा हुई है. इस दौरान 7.8 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन हुई है सिर्फ 3.4 मिलीमीटर. पूरे झारखंड में हालांकि, अभी सामान्य से 32 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. राज्य में 1003.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 759.1 मिलीमीटर से अधिक है.

इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी किस आधार पर होंगे रिहा, यहां देखें नियम-शर्तें

24 घंटे के दौरान कहां-कितनी बारिश हुई, देखें पूरी लिस्ट

  • डुमरी में 55.2 मिलीमीटर
  • पालकोट में 26.4 मिलीमीटर
  • हंटरगंज में 21.1 मिलीमीटर
  • दियाकेल खूंटी में 20.5 मिलीमीटर
  • लातेहार बालूमाथ में 19.5 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 16 मिलीमीटर
  • कुरडेग में 14.2 मिलीमीटर
  • रांची में 13.3 मिलीमीटर
  • चंदवा में 11.8 मिलीमीटर
  • चाईबासा में 11.1 मिलीमीटर
  • सोनुआ में 11 मिलीमीटर
  • लोहरदगा में 11 मिलीमीटर
  • बहरागोड़ा में 9.8 मिलीमीटर
  • अमरापाड़ा में 9 मिलीमीटर
  • बीएयू कांके में 8.2 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 7.4 मिलीमीटर

रांची का मौसम

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. गर्जन अथवा हल्की वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया में लांच होगा अबुआ हाथी ऐप

झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने किया हंगामा, भाजपा ने कही ये बात

अगस्त में कितनी हुई बारिश, यहां देखें 23 दिन का आंकड़ा

झारखंड को बारिश से नहीं मिलेगी राहत, 31 अगस्त तक वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >