अगस्त में सामान्य से 13 फीसदी कम बरसा मानसून, सितंबर के पहले दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Aaj Ka Mausam: अगस्त के महीने में झारखंड में मानसून की बारिश सामान्य से कम रही, क्योंकि राज्य में मानसून कमजोर रहा. 290.6 मिलीमीटर सामान्य वर्षा की जगह 251.5 मिलीमीटर ही वर्षा हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान 13 जिलों में वर्षा हुई. इसमें सबसे ज्यादा 13.8 मिलीमीटर वर्षा पंचेत में दर्ज की गयी. झारखंड में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Aaj Ka Mausam: अगस्त के महीने में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है. राज्य में 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच 290.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन 251.5 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है. मानसून के कमजोर होने की वजह से बारिश कम हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आगे मौसम कैसा रहेगा. झारखंड में आज का मौसम (1 सितंबर 2025 को) कैसा रहने वाला है.
झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. राजधानी रांची में सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक बार या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद
इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो मानसून कमजोर रहा. कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 13.8 मिलीमीटर धनबाद के पंचेत में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.9 डग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Aaj Ka Mausam: 24 घंटे के दौरान 0.6 मिमी हुई वर्षा
मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. आमतौर पर 6.4 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी. यानी 24 घंटे में सामान्य से 90 फीसदी कम वर्षा हुई. हालांकि, अगर पूरे मानसून सीजन में अब तक हुई वर्षा की बात करें, तो सामान्य से 27 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. राज्य में 798.8 मिमी वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. अब तक यहां 1013.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : पलायन का दंश झेलता बोकारो का चतरोचट्टी, 3 महीने में ताबूत में लौटे 5 प्रवासी श्रमिक
13 जिलों में 0.5 से 13.8 मिमी तक हुई वर्षा
पिछले 24 घंटे के दौरान इन 13 जिलों में 0.5 मिलीमीटर से 13.8 मिलीमीटर तक वर्षा हुई. पंचेत डीवीसी में 13.8 मिमी, बोराम में 11.6 मिमी, सरयू में 10.0 मिमी, मांडर में 8.8 मिमी, पंचेत में 7.2 मिमी, सिकटिया में 6.8 मिमी, करमाटांड़ में 4.4 मिमी, रांची में 3.4 मिमी, डालटनगंज में 2.6 मिमी, बानो सिमडेगा में 1.5 मिमी, मंझारी में 1.2 मिमी, गढ़वा में 0.5 मिमी और सुजनी में 0.5 मिमी वर्षा हुई.
झारखंड में 24 घंटे के दौरान हुई वर्षा के आंकड़े
| केंद्र | वर्षापात |
|---|---|
| पंचेत डीवीसी | 13.8 मिलीमीटर |
| बोराम | 11.6 मिलीमीटर |
| सरयू | 10.0 मिलीमीटर |
| मांडर | 08.8 मिलीमीटर |
| पंचेत | 07.2 मिलीमीटर |
| सिकटिया | 06.8 मिलीमीटर |
| करमाटांड़ | 04.4 मिलीमीटर |
| रांची | 03.4 मिलीमीटर |
| डालटनगंज | 02.6 मिलीमीटर |
| बानो सिमडेगा | 01.5 मिलीमीटर |
| मंझारी | 01.2 मिलीमीटर |
| गढ़वा | 00.5 मिलीमीटर |
| सुजनी | 00.5 मिलीमीटर |
इसे भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए किसने किया मजबूर?
साहिबगंज में 50 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया
आदिवासी भाषाओं का हिंदी और अंग्रेजी में होगा अनुवाद, 1 सितंबर को आदि वाणी ऐप की लांचिंग
