देहरादून पहुंचे झारखंड सीएम रघुवर दास, त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

देहरादून/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास देहरादून पहुंच चुके हैं. रघुवर दास आज उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए. त्रिवेंद्र सिंह का झारखंड से पुराना नाता है. विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभार दिया था. गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने […]

देहरादून/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास देहरादून पहुंच चुके हैं. रघुवर दास आज उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए. त्रिवेंद्र सिंह का झारखंड से पुराना नाता है. विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभार दिया था. गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. आज त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार गठन करने में भी उनकी भूमिका अहम है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी उत्तराखंड में चुनाव प्रचार किया किया था. उत्तराखंड शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >