झारखंड में CS और AI के शिक्षकों सहित 800 को नियुक्ति पत्र अगले महीने

झारखंड में प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। अगले माह 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि भी जारी कर दी गई है।

झारखंड के प्लस टू विद्यालयों में नियुक्ति के लिए चयनित 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों को अगले माह नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की काउंसेलिंग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है. राज्य में हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय को मिला कर अब शिक्षकों का एक कैडर बनाया गया है. नवनियुक्त शिक्षक माध्यमिक आचार्य के नाम से जाने जायेंगे.

1373 पदों पर नियुक्ति की तैयारी 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पिछले वर्ष राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी. शिक्षकों की नियुक्ति 23 विषयों में हो रही है. राज्य गठन के बाद से अब तक इन विषयों में कभी भी प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई थी. आयोग ने अब तक लगभग 800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से की है. विभाग द्वारा इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी की जा रही है.

प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 20 से 22 जुलाई तक किया जायेगा. सत्यापन का कार्य न्यू एनेक्सी बिल्डिंग प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा में होगा.

इन विषयों में हो रही नियुक्ति

माध्यमिक सहायक आचार्यों को राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, भूगर्भ शास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, एप्लायड इंग्लिश, उर्दू, संताली, बंगला, मुंडारी, हो. कुडुख, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया, खोरठा और उड़ीया भाषा के लिए नियुक्त किया जायेगा, विशेष शिक्षा आचार्य की भी नियुक्ति होगी.

कब किस विषय का सत्यापन?

  • 20 जुलाई: राजनीतिशासर, मनोविज्ञान
  • 21 जुलाई: समाजरात्र, गृह विज्ञान, एलायड इग्लिश
  • 22 जुलाई विशेष शिक्षा आचार्य, मानवशास्त्र, भूगर्भशास्त्र, दर्शनशास्त्र, कप्यूटर साइंस, एआइ एवं कोडिग, साइबर सिध्येोरिटी एवं डेल साइंस.

ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति

ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >