77वां वन महोत्सवः वृक्ष लगाने का ही नहीं, संरक्षित करने की भी जरूरत- CM हेमंत सोरेन

रांची विधानसभा में 77वें वन महोत्सव के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर जोर दिया. जानें पूरी खबर.

रांचीः विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने परिसर में पौधा रोपण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भरपाई जरूरी है. पर्यावरण में असंतुलन होने से पूरा मानव जीवन प्रभावित होता है. इसलिए वृक्षों को संरक्षित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सजगता के साथ काम करने की आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री ने वन विभाग से आग्रह किया कि केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि पानी को धरती के अंदर पहुंचाने की योजनाएं भी तैयार करें. उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि बहुत जल्द पूरी दुनिया में पानी की समस्या बढ़ सकती है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. झारखंड की प्राकृतिक संपदा को केवल जीवन-यापन का माध्यम न बनाया जाये, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी इसे संरक्षित रखा जाए.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बंधुआ मजदूरी से 12 बच्चे मुक्त, पाकुड़ के 10 बच्चे शामिल

मंत्री-विधायक आवास में फलदार पौधा लगाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को सभी मंत्री और विधायकों के आवास पर फलदार पौधे लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन पौधों से विधायकों के आवास पर फल मिलेंगे.

विकास में संतुलन जरूरी: विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव मनाए. इससे लोगों में पौधारोपण के प्रति रुचि बढ़ेगी और जंगलों का विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि कई वन क्षेत्र ऐसे हैं, जो अब वृक्षविहीन हो गये हैं. ऐसे क्षेत्रों को फिर से हरा-भरा किया जा सकता है. इससे पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी. पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण कई जगह पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

बढ़ रहा वन क्षेत्र

पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2021 से विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है. इसका असर अब दिखाई देने लगा है और वनों में वृद्धि हो रही है. उन्होंने बताया कि यहां 5500 हेक्टेयर में वनों की वृद्धि हुई है. वन विभाग की ओर से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. आजीविका के उपयोग में आने वाले पौधों के पौधरोपण पर भी काम किया जा रहा है. मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, हफीजुल हसन, डॉ. इरफान अंसारी सहित कई विधायक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- पूजा के दौरान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >