झारखंड में ठनका से 18 लोगों की गई जान, 8 अगस्त तक वज्रपात-बारिश की चेतावनी

झारखंड के विभिन्न जिलों में वज्रपात के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है और मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है.

झारखंड में मंगलवार को दोपहर बाद कई जिलों में दो से तीन घंटे की झमाझम बारिश हुई. लोहरदगा में 46 मिमी और रांची में 35 मिमी बारिश हुई. रांची से सटे ग्रामीण इलाके कांके में 76 मिमी बारिश हुई. मेदिनीनगर में 10 मिमी, बोकारो में 12, खूंटी में पांच और सिमडेगा में 23 मिमी बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात से राज्य के अलग-अलग जिलों में 18 लोगों की मौत हो गयी है. इनमें लगभग सबकी मौत खेत में काम करने के दौरान ही हुई है. इनमें मोहम्मदगंज (पलामू) में वज्रपात से पुष्पा देवी (38 वर्ष) की मौत हो गयी. वह गाजी बिहार की थी.

इन जिलों में हुई लोगों की मौत

वहीं गढ़वा स्थित रंका थाना के सोनपुरवा गांव निवासी कदरून खातून (45 वर्ष) वज्रपात से मौत हो गई. लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में जालिम निवासी शिवनाथ उरांव की मौत हो गयी, जबकि होटवाग गांव में निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत अंतर्गत सुरली गांव के उपेंद्र उरांव (18) की भी मौत वज्रपात से हो गयी. दुमका के रामगढ़ में धान रोपाई करते समय छोटीरण बहियार पंचायत के गिदबन्ना गांव की आलतामुनी मरांडी (20) की मौत हो गयी. इसके अलावा बाबूलाल हेंब्रम (30) और रोहित कुंअर (35) की खेत में काम करने के दौरान वज्रपात से मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. वहीं चतरा के लावालौंग स्थित चानी गांव में वज्रपात से संजय भुईयां (30) की मौत हो गयी. इधर गिरिडीह में ठनका गिरने से चार किशोर समेत 10 लोगों की मौत हो गयी और नौ लोग घायल हो गये. 

ये भी पढ़ें-रांची नगर निगम को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अपर बाजार के छह कारोबारियों को अंतरिम राहत

आठ तक कई इलाकों में वज्रपात व बारिश की चेतावनी 

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ अगस्त तक राज्य के विभिन्न इलाकों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी है. पांच अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं रांची में एक या दो बार हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं छह अगस्त को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा जिला में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. सात अगस्त को भी रांची, खूंटी, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है.

ये भी पढ़ें- 50 लाख की ठगी मामले में कोडरमा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

ये भी पढ़ें- रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >