बक्सर. जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि पीडि़तों की पहचान प्रदीप कुमार यादव (22) और नीरज कुमार यादव (14) के रूप में हुई है. ब्रह्मपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना गुरुवार रात को जोगिया गांव में उस समय हुई, जब हमलावरों ने एक घर पर धावा बोला और दो परिवारों के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में दो लोग मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. यह घटना ग्रामीणों के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच की दुश्मनी के चलते हुई. शव-परीक्षण के बाद शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिये गये. पुलिस ने कहा कि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत के कारण रघुनाथपुर उप मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले में 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी और इन पर दो ग्रामीणों की हत्या का आरोप लगाया गया है. इन आरोपियों में से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गोलीबारी में दो की मौत, सात घायल
बक्सर. जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि पीडि़तों की पहचान प्रदीप कुमार यादव (22) और नीरज कुमार यादव (14) के रूप में हुई है. ब्रह्मपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने […]
