सांस्कृतिक जागरूकता पर संगोष्ठी 20 को

वरीय संवाददाता रांचीकला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में राज्य संग्रहालय, रांची द्वारा लोगों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 20 अक्तूबर को संगोष्ठी-सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम पातकुम संग्रहालय चांडिल में आयोजित किया जा रहा है. इसका विषय ‘पुरातात्विक अवशेष एवं पातकुम संग्रहालय का विकास’ है. इसमें विवि स्तर के […]

वरीय संवाददाता रांचीकला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में राज्य संग्रहालय, रांची द्वारा लोगों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 20 अक्तूबर को संगोष्ठी-सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम पातकुम संग्रहालय चांडिल में आयोजित किया जा रहा है. इसका विषय ‘पुरातात्विक अवशेष एवं पातकुम संग्रहालय का विकास’ है. इसमें विवि स्तर के विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षिकाएं हिस्सा लेंगी. कार्यशाला में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जायेंगे. कार्यशाला का उदघाटन सुबह दस बजे के श्रीवानिवसन स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट, सिंचाई विभाग द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर रंजना मिश्रा भी उपस्थित रहेंगी. इस संगोष्ठी में पुर्नेंदु महतो मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >