हैदरनगर(पलामू). बहुजन समाज पार्टी की हुसैनाबाद विस क्षेत्र इकाई क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर जनता को जागृत करने में जुटी है. पार्टी के हुसैनाबाद विस क्षेत्र अध्यक्ष मुखिया जितेंद्र कुमार व अनुमंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने हैदरनगर प्रखंड के बिलासपुर, काजिनगर, नौडीहा, पतरिया समेत दर्जनों गांव का दौरा किया. उन्होंने कहा कि कुशवाहा शिवपूजन मेहता को स्थानीय पुलिस ने बेवजह फंसा कर जेल भेजने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता हुसैनाबाद व हरिहरगंज के एक एक घर में जाकर लोगों को जागृत करने का लगातार कार्य कर रहे हैं. नेताओं ने कहा कि बसपा का लक्ष्य हुसैनाबाद विस क्षेत्र पर कब्जा करना है. इसके लिए गरीब व दबे कुचले लोगों के अलावा अल्पसंख्यक गोलबंद हो चुके हैं. दौरे में युवा बसपा के अनुमंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावा गुरु प्रसाद, सुरेंद्र कुमार गौतम, मुकेश कुमार समेत कई शामिल थे.
बसपा नेताओं ने दौरा किया
हैदरनगर(पलामू). बहुजन समाज पार्टी की हुसैनाबाद विस क्षेत्र इकाई क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर जनता को जागृत करने में जुटी है. पार्टी के हुसैनाबाद विस क्षेत्र अध्यक्ष मुखिया जितेंद्र कुमार व अनुमंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने हैदरनगर प्रखंड के बिलासपुर, काजिनगर, नौडीहा, पतरिया समेत दर्जनों गांव का दौरा […]
