टाटा स्टील मामले की सुनवाई 21 को

रांची : हाइकोर्ट में शुक्रवार को टाटा स्टील के आयरन ओर माइंस के लीज नवीकरण मामले की आंशिक सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तिथि निर्धारित करते हुए सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी टाटा स्टील की ओर से याचिका दायर कर माइंस बंद […]

रांची : हाइकोर्ट में शुक्रवार को टाटा स्टील के आयरन ओर माइंस के लीज नवीकरण मामले की आंशिक सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तिथि निर्धारित करते हुए सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी टाटा स्टील की ओर से याचिका दायर कर माइंस बंद करने से संबंधित सरकार के आदेश को चुनौती दी गयी है. लीज नवीनीकरण करने का आदेश देने का आग्रह किया गया है. प्रार्थी ने कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम स्थित माइंस सरकार के आदेश के बाद से बंद है. तीन सितंबर 2014 को बंद करने का आदेश दिया गया था. चार सितंबर से उत्पादन नहीं हो रहा है. लीज नवीनीकरण का आवेदन दिया है. राज्य सरकार ने जो शर्ते लगायी है, उस पर जवाब भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >