जी... विकास भवन की सफाई हुई

प्रभात इंपैक्ट :प्रभात खबर में खबर छपने के बाद प्रशासन जागा विकास भवन की छत व पिछवाड़े में जमा गंदगी की सफाई की गयी. सफाई में डीडीसी के साथ कर्मचारी भी लगे हुए थे17 गुम 4 में सफाई करते डीडीसी व विकास भवन के कर्मचारीप्रतिनिधि, गुमलाविकास भवन की छत व पिछवाड़े में वर्षो से जमा […]

प्रभात इंपैक्ट :प्रभात खबर में खबर छपने के बाद प्रशासन जागा विकास भवन की छत व पिछवाड़े में जमा गंदगी की सफाई की गयी. सफाई में डीडीसी के साथ कर्मचारी भी लगे हुए थे17 गुम 4 में सफाई करते डीडीसी व विकास भवन के कर्मचारीप्रतिनिधि, गुमलाविकास भवन की छत व पिछवाड़े में वर्षो से जमा कचरा को शुक्रवार को साफ किया गया. इस सफाई अभियान में डीडीसी अंजनी कुमार के अलावा सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे. सभी लोग हाथों में झाड़ू, कुदाल लेकर सफाई की. सुबह आठ बजे से शुरू हुआ सफाई अभियान दिन के 12 बजे तक चला. इस दौरान कचरों को साफ करने के साथ पिकदानी बने दीवार का भी रंग रोगन कराया गया. यहां बता दें कि एक सप्ताह पहले प्रभात खबर ने विकास भवन में जमा गंदगी के संबंध में खबर छपी था. खबर छपने के बाद प्रशासन जागा और हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया. कचरा की सफाई के बाद आसपास का माहौल स्वच्छ नजर आया. मौके पर डीडीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत विकास भवन में सफाई अभियान चलाया गया. यहां लंबे समय से कचरा जमा था. जिसे साफ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >