महिला के गले से छीना चेन

संवाददाता,रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रिवर साइड, कडरू निवासी निलय सहाय की पत्नी प्रन्नति सिन्हा के गले से सोने की चेन छीन दो अपराधी फरार हो गये. घटना शुक्रवार सुबह लगभग 9.15 बजे की है. इस संबंध में महिला ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला के अनुसार वह अपने बच्चे को स्कूल […]

संवाददाता,रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रिवर साइड, कडरू निवासी निलय सहाय की पत्नी प्रन्नति सिन्हा के गले से सोने की चेन छीन दो अपराधी फरार हो गये. घटना शुक्रवार सुबह लगभग 9.15 बजे की है. इस संबंध में महिला ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला के अनुसार वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रही थी. रिवर साइड से हिंदपीढ़ी जानेवाले पुल के कॉर्नर में एक बाइक लगा कर दो युवक खड़े थे. कुछ दूर आगे वह जैसे ही बढ़ी, पीछे से पैदल एक युवक आया और गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गया. बाद में वह दूसरे युवक के साथ बाइक में बैठ कर निकल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >