रांची : पहाड़ी मंदिर परिसर में 100 लोगों को दी गयी कोरोना की दवा

रांची : पहाड़ी मंदिर प्रबंधन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शुक्रवार से नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर लगाया. शिविर में पहले दिन डॉ एसके मिश्रा ने 102 लोगों को दवा दी और कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताये. दवा लेने आये न्यू पुंदाग के 86 वर्षीय तापस कुमार विश्वास ने […]

रांची : पहाड़ी मंदिर प्रबंधन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शुक्रवार से नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर लगाया. शिविर में पहले दिन डॉ एसके मिश्रा ने 102 लोगों को दवा दी और कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताये. दवा लेने आये न्यू पुंदाग के 86 वर्षीय तापस कुमार विश्वास ने इस शिविर की सराहना की.
पहाड़ी मंदिर विकास समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने कहा कि यह शिविर हर रोज शाम पांच से साढ़े छह बजे तक चलेगा. इसमें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों की दवा दी जायेगी. मौके पर मदन लाल पारिक, सुनील माथुर, रश्मिकांत मिश्रा, अंकित, सुरेश यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >