रांची : गृहरक्षकों के लिए 32.06 करोड़ स्वीकृत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गृहरक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 32.06 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी है. जल्द ही इस पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा. गौरतलब है कि कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रतिनियुक्त किये गये गृहरक्षकों के कर्तव्य भत्ता आदि के […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गृहरक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 32.06 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी है.
जल्द ही इस पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा. गौरतलब है कि कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रतिनियुक्त किये गये गृहरक्षकों के कर्तव्य भत्ता आदि के भुगतान के बाद की अवधि के मानदेय और आकस्मिक ड्यूटी में किये गये कार्यों के लिये भुगतान करने के लिए आवंटन का अभाव था. मुख्यमंत्री ने अपनी प्राथमिकता के तहत ऐसे मामलों में जल्द से जल्द भुगतान किये जाने का निर्देश दिया था. इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री ने गृहरक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से राशि की स्वीकृति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >