वाणिज्य-उद्योग में पहले पायदान पर है झारखंड, सुशासन में झारखंड 18वें व बिहार 15वें पायदान पर

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने देशभर के राज्यों का सुशासन सूचकांक (जीजीआइ) जारी कर दिया है. बेहतर शासन-व्यवस्था के मामले में बिहार 15वें और झारखंड 18वें पायदान पर है.सुशासन के मामले में दक्षिण भारतीय राज्यों ने बाजी मारी है. तमिलनाडु शीर्ष स्थान पर है और महाराष्ट्र दूसरे व कर्नाटक तीसरे पायदान […]

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने देशभर के राज्यों का सुशासन सूचकांक (जीजीआइ) जारी कर दिया है. बेहतर शासन-व्यवस्था के मामले में बिहार 15वें और झारखंड 18वें पायदान पर है.सुशासन के मामले में दक्षिण भारतीय राज्यों ने बाजी मारी है. तमिलनाडु शीर्ष स्थान पर है और महाराष्ट्र दूसरे व कर्नाटक तीसरे पायदान पर हैं.

इस सूचकांक में क्षेत्र के आधार पर भी रैंकिंग की गयी है. वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र के मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में झारखंड पहले स्थान पर है. इसके बाद आंप्र और तेलगांना हैं. पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली शीर्षपर रही. सुशासन सूचकांक में उत्तर भारत से टॉप 10 में सिर्फ हरियाणा जगह बना पाया. उत्तर प्रदेश का 17वां स्थान रहा.

कुछ अलग-अलग संकेतकों के आधार पर इस सूचकांक के लिए राज्यों व केंद्र शासित राज्यों को तीन श्रेणियों- बड़े राज्य, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्य और केंद्र शासित राज्यों में बांटा गया. ये समूह बड़े राज्य, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश हैं.

पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य : हिमाचल शीर्ष, उत्तराखंड दूसरे स्थान पर

पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में देवभूमि हिमाचल प्रदेश का पहला और उत्तराखंड का दूसरा स्थान रहा. हाल ही में केंद्र शासित राज्य बना जम्मू कश्मीर को सातवां स्थान मिला. उत्तराखंड के बाद त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम और असम रहे. वहीं मणिपुर आठवें, मेघालय नौवें, नगालैंड दसवें और अरुणाचल प्रदेश 11वें स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >