रांचीवासियों को जाम से नहीं मिल रही है निजात

रांची : राजधानीवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रही है. कांटाटोली चौक, सेंटेविटा अस्पताल, मेन रोड, रातू रोड में रोज-राेज लगनेवाले जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है. कांटाटोली चौक पर सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहता है. बुधवार को कांटाटोली व मेन रोड में जाम […]

रांची : राजधानीवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रही है. कांटाटोली चौक, सेंटेविटा अस्पताल, मेन रोड, रातू रोड में रोज-राेज लगनेवाले जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है. कांटाटोली चौक पर सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहता है.
बुधवार को कांटाटोली व मेन रोड में जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई़ यहां से प्रतिदिन हजारों ऑटो गुजरते हैं, इसके कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है. कांटाटोली चौक से डंगराटोली चौक की ओर आनेवाले चौक पर ऑटो स्टैंड और इस रोड से प्रतिदिन गुजरनेवाली स्कूल बसें भी जाम का एक कारण हैं.
सेंटेविटा अस्पताल के पास लगा रहता है जाम : सेंटेविटा अस्पताल के पास कोकर आनेवाले ऑटो के कारण प्रतिदिन जाम लगा रहता है.
कई बार तो सेंटेविटा अस्पताल जाने व वहां से निकलनेवाले एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसे रहते हैं. वहां पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती नहीं रहती, इस कारण जाम लगने की स्थिति में तत्काल राहत नहीं मिल पाती है. कोकर से मेन राेड जानेवाले रोड पर ऑटोवाले सवारी उतारते हैं और किराये लेते हैं, इससे भी जाम लगता है. प्रतिदिन जाम की स्थिति होने के बाद भी प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है.
रातू रोड में हमेशा रहता है जाम : रातू रोड में पीक आवर सुबह नौ से 11 तथा शाम चार से छह बजे ही नहीं, लगभग हर समय जाम रहता है. स्थिति ऐसी है कि रातू रोड के निवासियों को कहीं जाने के लिए अपने घर से निर्धारित समय से अाधा घंटा पहले निकलना पड़ता है. जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रोड का इस्तेमाल करते हैं. पिस्कामोड़ से आनेवाले लोग बिड़ला मैदान के पीछे से कांके रोड में निकलनेवाले ब्रांच रोड का रास्ता अपनाते हैं. कांके रोड से दूरदर्शन केंद्र जानेवाले रोड पर भी हमेशा जाम की स्थिति रहती है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >