रांची : अफीम की खेती करनेवाले 32 लोग चिह्नित

रांची : हजारीबाग के चौपारण और बरही में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती के साथ ही अफीम व डोडा की तस्करी की योजना तैयार की गयी है. इसकी सूचना मिलने के बाद स्पेशल ब्रांच के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं. स्पेशल ब्रांच ने रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी और हजारीबाग रेंज के डीआइजी व […]

रांची : हजारीबाग के चौपारण और बरही में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती के साथ ही अफीम व डोडा की तस्करी की योजना तैयार की गयी है. इसकी सूचना मिलने के बाद स्पेशल ब्रांच के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं.
स्पेशल ब्रांच ने रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी और हजारीबाग रेंज के डीआइजी व एसपी के पास भेजी है. इसमें 32 लोगों को अफीम की तस्करी और खेती करनेवाले के रूप में चिह्नित किया गया है. एसपी ने अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.
ये हैं खेती व तस्करी करने में शामिल: रिपोर्ट में अफीम की खेती करनेवालों में चौपारण निवासी कैलू सिंह, अमृत सिंह, अमित मुंडा, उमेश गंझू, मेघलाल सिंह, गोपा गंझू, गोपाल सिंह और विनोद सिंह के नाम का उल्लेख है.
वहीं, अफीम की तस्करी करने में सहदेव का नाम शामिल है. वह मूल रूप से बिहार के गया का रहनेवाला है. लेकिन वर्तमान में चौपारण स्थित एक लाइन होटल से कारोबार करता है. दूसरे तस्कर का नाम सकलदेव यादव है. वह चौपारण का ही है और एक होटल से कारोबार करता है. गया निवासी राजेश गुप्ता भी अफीम तस्कर है.
मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
मुख्यमंत्री रघुवर दास आस्था के महान पर्व में शामिल हाेने के लिए शुक्रवार की शाम जमशेदपुर पहुंचे. एग्रिकाे स्थित आवास पहुंच कर उन्हाेंने कुछ देर आराम किया.
इसके बाद वे दस नंबर बस्ती के राज वल्लभ शुक्ला के आवास पर छठ के खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे. वहां उनका स्वागत विनय शुक्ला, विनोद शुक्ला, ब्रजभूषण सिंह, नीरज कुमार, जयप्रकाश राय ने किया. इसके बाद मुख्यमंत्री मनीफीट स्थित लालचंद सिंह के आवास पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >