रांची : अपराधियों ने खाते से निकाले 82 हजार रुपये

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के दीपा टोली निवासी सरकारी सेवा से रिटायर्ड मो नेहालुद्दीन के खाते से साइबर अपराधियों ने 82 हजार रुपये निकाल लिये. घटना को लेकर उनकी शिकायत पर पुंदाग ओपी में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार मो नेहालुद्दीन को 16 जुलाई को एक […]

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के दीपा टोली निवासी सरकारी सेवा से रिटायर्ड मो नेहालुद्दीन के खाते से साइबर अपराधियों ने 82 हजार रुपये निकाल लिये. घटना को लेकर उनकी शिकायत पर पुंदाग ओपी में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार मो नेहालुद्दीन को 16 जुलाई को एक मोबाइल नंबर से फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद को पटना एसबीआइ बैंक का अधिकारी बताया. फिर मो नेहालुद्दीन से एटीएम कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर एटीएम कार्ड का नंबर हासिल किया. थोड़ी देर बाद उनसे ओटीपी नंबर पूछ कर साइबर अपराधी ने उनके खाते से रुपये निकाल लिये. रुपये की निकासी रांची के विभिन्न ब्रांच और पटना से हुई है.
राजधानी के कई लोगों को किया गया फोन : साइबर अपराधियों ने गुरुवार को राजधानी के कई लोगों को मोबाइल नंबर 9831403243 से फोन कर एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी एकत्र करने की कोशिश की. लेकिन जागरूक लोगों ने एटीएम कार्ड नहीं होने की बात बोल कर फोन काट दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >