रातू : गला रेत कर महिला की हत्या

पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया रातू : थाना क्षेत्र के सूर्यानगर कमड़े में मंगलवार की रात्रि एक किराये के मकान में अपने पति के साथ रह रही महिला संगीता देवी (20) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी. महिला रात में अकेली थी. उसका पति […]

पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया
रातू : थाना क्षेत्र के सूर्यानगर कमड़े में मंगलवार की रात्रि एक किराये के मकान में अपने पति के साथ रह रही महिला संगीता देवी (20) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी. महिला रात में अकेली थी. उसका पति प्रकाश साव लेंबुआ टंडवा चतरा की निवासी टेंपो चलाने गया था.
महिला का मायका पुरनी पेटो केरेडारी जिला हजारीबाग है. उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 की हुई थी. शादी के समय लड़केवालों को 2.20 लाख नकद बाइक दहेज दी गयी थी. उसका पति, ससुर सहित अन्य लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते थे. अगस्त 2018 में प्रकाश अपनी पत्नी को लेकर रातू में रहने लगा.
उसका पति मार्च माह में 20 हजार रुपये की मांग कर उसके साथ मारपीट की थी, जबकि दो दिन पहले परमिटवाला टेंपो लेने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की थी. वहीं उसका बहनोई लखन साहू एक माह से उनके साथ ही रह रहा है. इस संबंध में संगीता के पिता नारायण साहू ने संगीता के पति प्रकाश साहू, ससुर अवधेश साहू, देवर प्रमोद साहू, चाचा ससुर भरत साहू, ननदोई लखन साहू पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस प्रकाश व लखन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. बुधवार की सुबह पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >