रांची : महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, मौत

रांची : रातू रोड साईं मंदिर के समीप कृष्णा अपार्टमेंट में रहनेवाली गोविंद जाजोदिया की पत्नी शालिनी जाजोदिया ने बुधवार की रात आत्मदाह का प्रयास किया. उसे देवकमल अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी. इस संंबंध में महिला के भाई पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया निवासी आशीष अग्रवाल ने सुखदेवनगर थाना […]

रांची : रातू रोड साईं मंदिर के समीप कृष्णा अपार्टमेंट में रहनेवाली गोविंद जाजोदिया की पत्नी शालिनी जाजोदिया ने बुधवार की रात आत्मदाह का प्रयास किया. उसे देवकमल अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी. इस संंबंध में महिला के भाई पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया निवासी आशीष अग्रवाल ने सुखदेवनगर थाना में उसकी बहन को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गोविंद जाजोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने अपने बयान में कहा कि उसकी बहन की शादी को 15 साल हो गये हैं. उसके पति उसे हमेशा छोटी-छोटी पर ताना देते रहते थे, जिसके कारण दोनों में झगड़ा होता था. रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर उसकी बहन ने खुद को आग लगा लिया़ इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >